नोएडा (संवाद)। स्वास्थ्य विभाग ने गौतमबुद्ध नगर जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) पद पर बदलाव करते हुए डॉ. अशोक कुमार झा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वह इससे पहले सिद्धार्थनगर में सीएमएस के पद पर कार्यरत थे। पिछले 11 माह से जिला अस्पताल की कमान संभाल रहे डॉ. अजय राणा अब विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अस्पताल प्रशासन में कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डॉ. अशोक कुमार झा को अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन का लंबा अनुभव है।