लोहिया विधि विवि की शिक्षिका डॉ. अलका मॉस्को में पढ़ेंगी अपना शोधपत्र
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका डॉ. अलका सिंह को रूस के प्रतिष्ठित मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (एमजीआईएमओ) से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए अनुदान प्राप्त हुआ है। डॉ. अलका के शोध पत्र का शीर्षक ‘भाषाई और सांस्कृतिक अंतरों को पाटना: रूसी भाषी छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाने में नवीन अभ्यास’ है। इसे सातवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘द मैजिक ऑफ इनोवेशन - लिंग्विस्टिक्स एंड लैंग्वेज एजुकेशन इन न्यू मल्टीलेटरलिज्म’ में प्रस्तुत किया जाएगा। यह सम्मेलन 24 व 25 अक्तूबर को एमजीआईएमओ विश्वविद्यालय में होगा।