फोटो
नोएडा (संवाद)। नोएडा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खुर्राट-11 ने पायनियर क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर ने पांच विकेट पर 178 रन बनाए। भास्कर भारद्वाज ने 59 और संदीप ने 41 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुर्राट-11 ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। मिहुल चौधरी ने 54 और मनीष ने 44 रन बनाए। मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता को 50 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये मिले। समारोह में पूर्व नोएडा सीईओ देवदत्त समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।