नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक कार्यक्रम स्पंदन के तहत मूक अभिनय, कला सृजन व लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली एनसीआर के लगभग 17 स्कूलों के 210 प्रतियोगी शामिल हुए। मूक अभिनय में डीपीएस नोएडा और विश्वभारती पब्लिक स्कूल द्वारका प्रथम स्थान पर रहे। वहीं द्वितीय स्थान पर विश्व भारती पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा और तृतीय स्थान विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा रहा। लोकगीत प्रतियोगिता में डीपीएस नोएडा प्रथम, इंदिरपुरम पब्लिक स्कूल द्वितीय और विश्व भारती पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रही। कला की विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कल्पचर में प्रथम डीपीएस नोएडा व विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा, द्वितीय एपीजे नोएडा, तृतीय खेतान पब्लिक स्कूल नोएडा ने स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता गंजू ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते की। इस मौके पर भावना कौल, ममता गुप्ता और वंदना डेंग समेत अन्य उपस्थित रहीं। ब्यूरो