फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 'कुछ लोगों ने निमाेनिया का खतरा ज्यादा'

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में बुधवार को विश्व निमोनिया दिवस 2025 पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को निमोनिया के बचाव के बारे में जागरूक करना है। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि निमोनिया एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। यह मुख्य रूप से वायरस, बैक्टीरिया या कवक के कारण होता है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचारित होते हैं। निमोनिया किसी को भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है। फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग, गुर्दे या यकृत रोग, मधुमेह, सिकल सेल रोग आदि ऐसी बीमारियां है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करती हैं। बाल रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुजया मुखोपाध्याय ने टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता और समय पर चिकित्सा देखभाल सहित रोकथाम रणनीतियों पर जानकारी पूर्ण व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें