फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोट् र्स काम्प्लेक्स की डीपीआर का आईआईटी में होगा परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-123 में होना है निर्माण, 26.65 एकड़ ज़मीन की गई है चिह्नित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। सेक्टर-123 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का परीक्षण आईआईटी दिल्ली में होगा। नोएडा प्राधिकरण आईआईटी को इसी महीने डीपीआर भेजेगा। फिर आईआईटी परीक्षण के बाद परियोजना आगे बढ़ेगी। इसके पहले प्राधिकरण ने परियोजना को पीपीपी मॉडल पर बनवाने की योजना बनायी थी। लेकिन फिर फ़ैसला बदल कर ख़ुद से बनवाने का निर्णय लिया है।
नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद का कहना है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को पीपीपी मॉडल पर बनवाने के लिए कई एजेंसियों से बात हुई थीं लेकिन तय शर्तों के आधार पर निर्माण के लिए प्राधिकरण व एजेंसियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में अब प्राधिकरण ने खुद टेंडर के जरिए इसका निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इस परियोजना को लेकर अब तेजी से काम किया जाएगा। पूरी परियोजना के लिए 26.65 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। कई खेल सुविधाओं के लिए यहां सर्वोत्तम मानक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। लागत 75 करोड़ रुपये पहले अनुमानित थी। कुछ खेल सुविधाओं के सर्वोत्तम मानक के साथ स्थापित किए जाने से बढ़कर 98 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दो चरणों में किया जाएगा निर्माण
अधिकारियों ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में चारदीवारी कर हरियाली विकसित की जाएगी। इसमें छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। बाकी खाली जगह पर घास लगाई जाएगी। इसके साथ ही फुटबॉल मैदान और पार्किंग बनाई जाएगी। दूसरे चरण में बाकी खेल सुविधाएं दी जाएंगी। ख़ासकर उन खेल सुविधाओं को यहां विकसित किया जाएगा जो नोएडा स्टेडियम या अन्य जगहों पर नहीं हैं। इनमें जेवलिन थ्रो, स्वीमिंग पूल, हॉकी व अन्य को शामिल किया जाएगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें