फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा और इटावा के ध्यानार्थ : पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज, प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज, प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

-आरोपी पति आगरा के अस्पताल में मिला, गले और हाथ में बने थे गहरे घाव के निशान

-पुलिस की निगरानी में चल रहा है इलाज, हालत में सुधार होने पर गिरफ्तार करेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के गांव तुगलपुर में मंगलवार रात को महिला रचना कुमारी (22) की हत्या के मामले में पति तेजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। रचना के पिता ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद से फरार आरोपी पति आगरा के अस्पताल में भर्ती मिला है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उसके गले और हाथ में घाव के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती आरोपी की स्थिति में सुधार होने पर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने पति-पत्नी के बीच झड़प की आशंका जताई है।
मूलरूप से जिला इटावा के पचगांव निवासी रचना का शव कमरे में मिला था। घटना के बाद से मूलरूपप्से भाउपुर आगरा निवासी पति तेजेंद्र फरार था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, तलाश में जुटी पुलिस को आरोपी तेजेंद्र आगरा के एक अस्पताल में भर्ती मिला। उसके गले और हाथ में घाव के निशान हैं। बुधवार को रचना के पिता सोबरन सिंह ने तेजेंद्र पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज कराया है। दहेज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं जिसे देखकर गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें