नोएडा। वैवाहिक साइट के माध्यम से शादी करने वाली महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि नौ दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला निवासी विक्की सिंह से उनकी शादी हुई। दोनों लोग प्राइवेट कंपनियों में अलग-अलग शहरों में नौकरी करते थे। दोनों पक्षों में यह तय हुआ कि शादी के बाद दोनों बंगलूरु में स्थानांतरण करा लेंगे। शादी के बाद पीड़िता अपनी ससुराल कोरबा चली गई। कुछ माह तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन 23 मार्च 2024 को होली की छुट्टी पर ससुराल गई तो वहां से परेशानी शुरू हो गई। पति विक्की, ससुर संजय सिंह और सास ऊषा सिंह ने उत्पीडऩ शुरू कर दिया। ब्यूरो