फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से डरने की आवश्यकता नहीं : उप सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। उप सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से जिले के लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है, जो दो संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित किए गए थे उनमें इस बीमारी के वायरस नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग हर एक मरीज और संदिग्धों पर निगाह बनाए रखा है। मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों को इस बीमारी से लड़ने और गांव में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए जा चुके हैं। इससे चीन में कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक इस बीमारी का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। जिला स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से लड़ने में पूरी तरह सक्षम है और सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। जिला महामारी अधिकारी बिमलेश का कहना है कि गांव में भी आशा वर्करों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिससे ग्राम स्तर पर ऐसे खांसी जुकाम और उससे जुड़ी लक्षण वाले मरीजों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में जांच कराई जा सके। डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि यह बीमारी से इनके के शहर पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। लेकिन भारत में अभी भी इस बीमारी के लक्षण वाले मरीजों के नमूने लिए गए हैं। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग में लगे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें