फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिगसन चैंपियंस और विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी का दबदबा

विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग में रोमांचक मुकाबले, मिगसन चैंपियंस और विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी
विज्ञापन
लगातार दो मुकाबले जीतकर दोनों टीमें छह-छह अंक के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर
विज्ञापन

फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में चल रही चार दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दो-दो मैचों के बाद ग्रुप ए में मिगसन चैंपियंस और ग्रुप बी में विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी ने लगातार जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मिगसन चैंपियंस ने दोनों मुकाबलों में जीतकर छह अंक जुटाए हैं। टीम का गोल अंतर +7 है। एरियन्स एफसी तीन अंक के साथ दूसरे और स्टेलरिन एफसी तीसरे स्थान पर है। ग्रुप बी में विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी ने भी दोनों मुकाबले जीतकर छह अंक हासिल किए। टीम का गोल अंतर +9 है। आईएमएस वॉरियर्स और यूजुअल सस्पेक्ट्स एफसी के तीन-तीन अंक हैं और वे क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। अगले मुकाबलों में टीमों की नजर क्वालीफिकेशन पर रहेगी।

डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग में रोमांचक मुकाबले, मिगसन चैंपियंस और विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें