फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 20 लाख की ज्वेलरी समेत घरेलू सहायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 लाख की ज्वेलरी समेत घरेलू सहायक गिरफ्तार
विज्ञापन


- महागुन मॉडर्न सोसाइटी के फ्लैट में की थी चोरी, 70 हजार नकद भी मिले

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉर्डन सोसाइटी के फ्लैट से लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी करने के आरोपी घरेलू सहायक को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामचंद्र यादव के पास से 20 लाख रुपये की ज्वेलरी और 70 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


9 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में सोसाइटी निवासी मनन गोयनका ने कहा था कि उनके फ्लैट में मूलरूप से झारखंड निवासी रामचंद्र यादव घरेलू सहायक के रूप में काम करता था। अचानक से उनके फ्लैट में काम करना छोड़ दिया और चला गया। मनन की मां मंजू गोयनका को शक हुआ। उन्होंने अपने घर के सामान की तलाशी ली। इसमें घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी और करीब चार लाख रुपए नकद गायब होने की बात सामने आई। मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें