ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आरसीसी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही 40 ओवर की क्रिकेट लीग में डॉल्फिन क्रिकेट अकादमी नोएडा ने चैंपियंस एक्स-1 को एक विकेट से हरा दिया। मुकाबले में डॉल्फिन की टीम ने 178 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। टॉस जीतकर चैंपियंस एक्स-1 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉल्फिन क्रिकेट अकादमी नोएडा की टीम ने 34.1 ओवर में नौ विकेट खोकर 178 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। डॉल्फिन की जीत में बल्लेबाज ऐश की पारी अहम रही। उन्होंने 90 गेंदों पर 67 रन बनाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।