ग्रेटर नोएडा। सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में द एपिक ब्लास्टर्स ने जी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में द एपिक ब्लास्टर्स ने टीम ए सेवन को चार विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर टीम ए सेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द एपिक ब्लास्टर्स की टीम ने 19.2 ओवर में 208 रन बनाकर मैच जीत लिया। द एपिक ब्लास्टर्स के ऑलराउंडर सुशांत सक्सेना को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।