फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब तक ये कुत्ते काटते रहेंगे?: बच्ची को दौड़ा-दौड़ा कर शरीर पर कई जगह काटा, वीडियो कर रहा रोंगटे खड़े

Mon, 08 Jun 2026 08:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।उन्होंने कहा कि हर दिन किसी न किसी को कुत्तों के द्वारा काटने की शिकायत सामने आती रहती है, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
बच्ची को कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में लावारिस कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार देर रात को सेक्टर में एक लावारिस कुत्ते द्वारा एक बच्ची को काटने की घटना सामने आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकले पर डर
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों की संख्या में बढ़ने के कारण आए दिन लोगों के घायल होने की घटनाएं हो रही हैं। इस वजह से बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने में डर महसूस हो रहा है।

इलाके में असुरक्षा का माहौल
आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।उन्होंने कहा कि हर दिन किसी न किसी को कुत्तों के द्वारा काटने की शिकायत सामने आती रहती है, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन

ठोस कदम उठाने की अपील
उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों से कई बार कार्रवाई की मांग की गई है ताकि समस्या का समाधान हो सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें