फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा भाभी की चाल!: फूफा को ऐसे बना दिया बच्चों का पिता, यह जानकर बुआ हुईं आग बबूला, लगाए गंभीर आरोप

Tue, 02 Jun 2026 09:04 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बुआ ने भाभी पर भतीजे के दस्तावेजों में पिता का नाम बदलकर फूफा का नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी ट्विस्ट तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन ओमेगा-1 में एक ऐसा दस्तावेजी तिकड़म सामने आया है, जहां बच्चे के दस्तावेजों में पिता बदल गए। बुआ ने अपनी तलाकशुदा भाभी पर आरोप लगाया है कि भतीजे के दस्तावेजों पर भाई का नाम हटाकर उसके पति यानी फूफा को पिता बना दिया है। कहानी रिश्तों की है, लेकिन विवाद कागजों का है। बुआ का आरोप है कि सरकारी और शैक्षणिक दस्तावेजों में ऐसा बदलाव हुआ कि फूफा जी बच्चे के पिता बन बैठे। अब मामला थाने की दहलीज पर पहुंच गया है। कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

ओमेगा-1 स्थित पी-2 क्षेत्र की निवासी संध्या भाटी का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके मायके में तीन भाई हैं। जिनमें छोटे भाई बलवीर सिंह की शादी सरिता सिंह से हुई थी। दंपती की दो पुत्रियां और एक पुत्र हर्षवर्धन सिंह है। हर्षवर्धन के वास्तविक पिता बलवीर सिंह हैं और यह तथ्य उसके पुराने आधार कार्ड, जन्म संबंधी दस्तावेजों तथा स्कूल रिकॉर्ड में भी दर्ज रहा है।

भतीजे का बनावा दिया नया जन्म प्रमाणपत्र
28 अप्रैल 2022 को सरिता सिंह और बलवीर सिंह के बीच न्यायालय के आदेश से विधिक रूप से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद सरिता सिंह ने परिवार में विवाद उत्पन्न करने और भविष्य में संपत्ति पर दावा करने की नीयत से अपने पुत्र के दस्तावेजों में बदलाव कराया। उनके भतीजे के लिए जनपद एटा की जलेसर तहसील से एक नया जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया, जिसमें पिता के नाम के स्थान पर उनके पति यानि फूफा ब्रजेश भाटी का नाम दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि केवल जन्म प्रमाण पत्र ही नहीं, बल्कि हर्षवर्धन के आधार कार्ड में भी पिता का नाम परिवर्तित कर दिया गया। पहले आधार कार्ड में पिता के रूप में बलवीर सिंह का नाम दर्ज था। जबकि बाद में उसे बदलकर ब्रजेश भाटी के पुत्र के रूप में प्रदर्शित किया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें