फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होली पर इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर, 10 बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल प्रशासन ने त्योहार से पहले जारी की एडवायजरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होली के अवसर पर किसी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल की इमरजेंसी विभाग 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहेंगे। त्योहार से पहले जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से एडवायजरी जारी कर अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि होली के चलते इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है ऐसे में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। होली पर आजकल अधिकतर लोग केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करते हैं जिससे नेत्र व त्वचा रोग संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति से बचने के लिए इमरजेंसी विभाग में अतिरिक्त 10 बेड की व्यवस्था की गई है। विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी एवं ड्यूटी ऑन कॉल उपस्थित रहेंगे। अस्पताल में एंबुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित करवाई जा रही है। इसके साथ ही नेत्र, ईएनटी, हड्डी रोग, त्वचा रोग, सर्जरी और पीडियाट्रिक विभाग की ड्यूटी 2 से 4 मार्च तक की ड्यूटी और ऑन कॉल ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


होली पर ग्रेनो में सुबह दो बार होगी पानी की आपूर्ति

- फोन कर मंगा सकते हैं टैंकर
ग्रेटर नोएडा। होली के अवसर पर ग्रेटर नोएडा में सुबह दो बार पानी की सप्लाई होगी। सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिकारियों को इस बाबत आदेश दिए हैं। इसके अलावा निवासी फोन कर टैंकर के जरिये पानी मंगा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा नियमित जलापूर्ति भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि 4 मार्च की सुबह 7 बजे से सुबह 9:30 बजे तक पानी आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अतिरिक्त जल आपूर्ति की जाएगी। अगर किसी को पानी की जरूरत है। ऐसे में वहां टैंकर से पानी भेजा जाएगा। पानी के टैंकर की मांग के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (9205691408), सहायक प्रबंधक (8937024017) और सहायक-जल (9910920080) के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें