जिला अस्पताल की तीन लिफ्ट पानी भरने की वजह से 6 जून से बंद हैं। बुधवार को पानी की पाइपलाइन खराब होने से सप्लाई बाधित है। हर तीन से चार घंटे में टैंकर मंगाना पड़ रहा है। अब बिजली की समस्या भी शुरू हो गई है।
जांच के दौरान मशीनें बंद न हो इसका खास ध्यान रखा गया। जनरेटर से सभी मशीनें जुड़ी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी में डॉक्टर और मरीजों को हुई। उन्होंने फोन की टाॅर्च की रोशनी में इलाज किया। पंखें बंद होने से मरीजों के लिए खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। कोई कपड़े तो कोई दुपट्टे से हवा करते दिखा।
बिजली कट की वजह से कोई जांच प्रभावित नहीं हुई। लिफ्ट की दिक्कत को भी जल्द दूर कर लिया जाएगा। -डॉ. रेनू अग्रवाल, सीएमएस