फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 64 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

सार

नोएडा के डॉक्टरों ने 64 वर्षीय मरीज के अत्यधिक बढ़े प्रोस्टेट को रोबोटिक सर्जरी द्वारा सफलतापूर्वक हटाया। यह सर्जरी पारंपरिक विधि से कहीं अधिक सुरक्षित और कम जोखिम वाली रही। मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

-सामान्य आकार से लगभग सात गुना बढ़कर 200 ग्राम तक पहुंच गया था प्रोस्टेट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के डॉक्टरों ने 64 वर्षीय बुजुर्ग के अत्यधिक बढ़े हुए प्रोस्टेट पर जटिल रोबोटिक प्रोस्टेटेक्टॉमी सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया। बरेली निवासी हुमायूं मिर्जा का प्रोस्टेट सामान्य आकार से लगभग सात गुना बढ़कर 200 ग्राम तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

मरीज पिछले चार वर्षों से दवाइयों का सेवन कर रहे थे, लेकिन राहत नहीं मिली। हाल ही में जब उन्हें पेशाब में अत्यधिक खून आने की शिकायत हुई तो उन्हें तत्काल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जांचों में प्रोस्टेट का अत्यधिक आकार और मूत्राशय (ब्लैडर) में कई रक्त के थक्के (ब्लड क्लॉट्स) पाए गए। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के यूरोलॉजी विभाग के ग्रुप चेयरमैन डॉ प्रो राजेश अहलावत ने बताया कि प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना यानी बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया उम्र से जुड़ी सामान्य समस्या है। यह 60 वर्ष की उम्र तक एक तिहाई और 80 वर्ष तक पहुंचते पहुंचते आधे से अधिक पुरुषों को प्रभावित करती है। यूरो ऑन्कोलॉजी रोबोटिक सर्जरी व एंडोयूरोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ पंकज वाधवा ने बताया कि मरीज के केस की जटिलता और प्रोस्टेट के अत्यधिक आकार को देखते हुए रोबोटिक प्रोस्टेटेक्टॉमी सबसे उपयुक्त विकल्प था। यह तकनीक पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अत्याधुनिक है, जिसमें कम रक्तस्राव, छोटे चीरे, जल्दी रिकवरी और जटिलताओं की संभावना बहुत कम होती है। सर्जरी के महज तीन दिन बाद ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें