डॉक्टर्स दिवस पर डॉक्टरों ने किया रक्तदान
नगीना। जिला अस्पताल अल आफिया मांडीखेड़ा में सोमवार को डॉक्टर्स दिवस को ध्यान में रखकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर चिकित्सक डॉ. पंकज वत्स ने भी रक्तदान कया। शिविर में ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. स्वाति यादव ने कहा कि अज्ञानता के कारण रक्तदान करने से लोग कतराते हैं। इससे किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि रक्त तेजी से शरीर में बढ़ता है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. राजीव बातिश ने बताया कि लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों और गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।