फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे की लत छुड़ाने में मदद करेंगे निजी अस्पतालों के डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। निजी अस्पतालों के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान से जुड़ेंगे। जिले के 80 निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की नशे की लत की पहचान कर उनकी काउंसलिंग की जाएगी। अस्पतालों को अगले 60 दिनों में हुए जागरूकता कार्यक्रमों, काउंसलिंग और अन्य गतिविधियों का ब्योरा स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। इसके फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराने होंगे। जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. श्वेता खुराना ने बताया कि प्रशिक्षित डॉक्टर और प्रतिनिधि अपने अस्पतालों में अभियान का विस्तार करेंगे। अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी जागरूक करेंगे। अस्पतालों को नशा मुक्ति परामर्श का प्रशिक्षण चाहिए तो स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि नशे की लत से ग्रस्त मरीज के स्वस्थ होने में मुश्किल आती है। अगले दो महीनों में अभियान के सकारात्मक परिणाम दिखने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें