फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक दिन में 6623 वाहनों के चालान, 11 जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले में एक ही दिन में 6623 वाहनों के ई-चालान किए गए, जबकि 11 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई में सबसे अधिक 2683 वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए। यातायात पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को मैनुअल तरीके से 2612 वाहनों के चालान किए गए, जबकि आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से 4011 वाहनों के ई-चालान किए गए। विशेष अभियान के तहत नो पार्किंग में खड़े 726 वाहनों, गलत नंबर प्लेट वाले 309 वाहनों और ब्लैक फिल्म लगे 15 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा वायु प्रदूषण फैलाने वाले 276 और ओवरस्पीड के 447 मामलों में भी कार्रवाई की गई। गलत दिश से वाहन चलाने वाले 467 चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें