एमसीएच विंग में निरीक्षण करते प्रभारी प्राचार्य व सीएमएस डॉ. एचके मिश्र, फोटो: जागरुक पाठक
देवरिया। प्रभारी प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान एक डॉक्टर अपने कमरे में नहीं मिले।
सीएमएस ने उन्हें अपने कक्ष में बैठक कर मरीज देखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी गायब मिला। सीएमएस ने उसे अनुपस्थित करने का निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज में सीएमएस सुबह करीब 9 बजे निरीक्षण करने के लिए निकले। वह सीधे एमसीएच विंग पहुंचे। वहां कक्ष संख्या चार और नौ में डॉक्टर मिले। कक्ष संख्या सात में चिकित्सक नहीं मिले। पता चला कि वह वार्ड में राउंड लेने गए हैं।
इस पर सीएमएस ने डॉक्टर को बुलाकर राउंड पूरी कर समय से ओपीडी में बैठने को कहा। इसके बाद सीएमएस ने प्रथम तल का रुख किया। यहां पर वार्ड में मरीज और तीमारदारों की भीड़ देख नाराजगी जताई। उन्होंने तीमारदारों से कहा कि आप बाहर रहें। अंदर भीड़ इकट्ठा होने से जच्चा व बच्चा को इंफेक्शन हो सकता है। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर पहुंचे।
यहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। इस पर सुपरवाइजर को बुलाकर सुरक्षाकर्मी को अनुपस्थित करने को कहा। साथ ही कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद वह तीसरे तल पर एसएनसीयू में पहुंचे।
यहां पर सभी स्टॉफ मौजूद थे। नवजात की ओपीडी वाले डॉक्टर भी एसएनसीयू में मिले। इस पर सीएमएस ने उन्हें चेतावनी देते हुए ओपीडी में बैठने को कहा। इससे पहले उन्होंने पैथोलॉजी में नया बिलिंग काउंटर के लिए स्थान चिन्हित किया। च