फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉक्टरों की सलाह ः बदलते मौसम में रहें सर्तक

Sun, 12 Oct 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जगाधरी बस स्टैंड के पास मुंह ढककर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को भी इतना ही तापमान था, बावजूद इसके शनिवार को तापमान में थोड़ी गरमाहट महसूस की गई। धूप में थोड़ी देर खड़े होते ही लोग छाया को तरसते रहे। डॉक्टर बदलते मौसम में सर्तक रहकर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कह रहे हैं।
मौसम गर्म होने से एक बार फिर से फलों के रस, गन्ने के जूस की रेहड़ियों व दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। मौसम में आए बदलाव की वजह से अब लोग बर्फ का इस्तेमाल बहुत कम करने लगे हैं। बर्फ का ज्यादा इस्तेमाल अब स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादल छा सकते हैं। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है। इससे एक बार फिर से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. सचिन का कहना है कि इस वक्त मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। लोगों को ठंडे पेय पदार्थ खाने-पीने से परहेज करना चाहिए। बर्फ का ज्यादा सेवन गले को खराब कर सकता है। इन दिनों वैसे भी वायरल के मरीज बहुत ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंड होने से लोग बुखार, गला दर्द, खांसी, जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। उनके पास बड़ी संख्या में रोजाना ऐसे मरीज आ रहे हैं। इसलिए थोड़ी सी भी लापरवाही स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। सुबह सैर पर जाते समय हल्के गर्म कपड़े जरूर पहने। ऐसे मौसम में अपने खान-पान का ज्यादा ध्यान रखें। फलों का अधिक से अधिक सेवन करते रहें ताकि बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें