‘मीडिया में उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहते हैं तो खूब पढे़ं’
नोएडा। मारवाह स्टूडियो में पत्रकार और लेखक एसएस डोगरा की दूसरी पुस्तक ‘मीडिया एक कदम आगे’ का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर स्टूडियो के संचालक डॉ. संदीप मारवाह ने एसएस डोगरा को मीडिया विद्यार्थियों के लिए सच्चा मार्गदर्शक बताया। वहीं डोगरा ने कहा कि युवा यदि सच में मीडिया में उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहते हैं तो खूब पढ़ें। बताया कि इस किताब में दो दशकों से भी अधिक सक्रिय पत्रकारिता के अनुभवों को महत्वपूर्ण टिप्स और रोचक जानकारियां के रूप में साझा किया है। डोगरा भारत के विभिन्न प्रांतों में अभी तक डेढ़ सौ से भी अधिक शिक्षा-संस्थाओं में मीडिया वर्कशॉप आयोजित कर चुके हैं। वर्ष 2017 में प्रकाशित हुई अंग्रेजी में लिखी इनकी पहली किताब ‘मीडिया कैन डू वंडर्स इन स्टूडेंट्स लाइफ’ काफी चर्चित और लोकप्रिय हुई थी।