फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डूब क्षेत्र में कनेक्शन के लिए सीएम से बात करेंगे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। डूब क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन आपूर्ति के लिए गठित समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कनेक्शन देने को लेकर चर्चा की। बैठक में जिले की विद्युत कंपनियों ने डूब क्षेत्र में विद्युतीकरण न करने संबंधी समस्या को पूर्व किए गए पत्राचारों के आधार पर बात रखी। उन्होंने तकनीकी अड़चनों की भी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 29 मई को मुख्यमंत्री से इस संबंध में बातचीत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निवासियों काे कनेक्शन देने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि निवासियों को जब तक कनेक्शन नहीं मिलेगा तब तक मांग जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें