फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंसक श्रमिक आंदोलन में शामिल एक ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने श्रमिक आंदोलन को हिंसक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से कई मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से हिंसा फैलाने में शामिल था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने बुधवार को एक गोपनीय सूचना पर मदरसन कंपनी के पीछे हनुमान मंदिर के पास एक वांछित बाबूगढ़ छावनी, हापुड़ निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अनिल दिल्ली की एक संस्था में प्राइवेट चालक है। जबकि वह खुद को पुलिस अधिकारी का चालक बताता था। आरोपी रिचा ग्लोबल कंपनी में दो साल पहले काम चुका है। इसी कंपनी में सबसे पहले श्रमिकों ने हड़ताल की थी। आरोपी रिचा ग्लोबल ग्रुप में हिंसात्मक पोस्ट डाल रहा था। जांच में यह बात सामने आई है कि मजदूर आंदोलन की आड़ में हिंसा फैलाने वाले उपद्रवी समूह के एक व्यक्ति द्वारा अनिल को रिचा ग्लोबल ग्रुप में जोडा गया था। पुलिस को इसके खिलाफ अन्य जानकारी मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें