फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

Fri, 28 Nov 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने जिले के कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बीएलओ और सहयोगी कार्मिकों को सख्त निर्देश दिए कि आज शाम तक कम से कम 50 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हर हाल में पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चेताया कि जो बीएलओ निर्धारित प्रतिशत तक प्रगति नहीं कर पाएंगे, उनके खिलाफ संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने तहसील चांदपुर के ग्राम रावटी, संस्कृत विद्यालय, गुलाब सिंह हिंदू डिग्री कॉलेज, उलैहढ़ा, गांव निजामपुर गंज आदि मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ सहयोगी कार्मिकों को घर-घर भेजकर गणना प्रपत्र भरवाएं और उन्हें तुरंत डिजिटाइज करें। उन्होनें कहा कि यदि मतदाता घर पर न मिलें, तो उनके परिवार के किसी वयस्क सदस्य से सभी मतदाताओं की जानकारी भरवाकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म प्राप्त किए जाएं। जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त होंगे, उन्हीं के नाम आगामी नौ दिसंबर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र भरने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें