बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक बैठक में पिछले साल की तुलना में 13 हजार नामांकन कम होने पर जताई नाराजगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग से पूछा कि स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से प्रयास किए गए। इस पर बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों की टीमें घर-घर जा रही हैं। तेजी से नामांकन भी बढ़ रहा है। अगस्त तक पिछले साल से अधिक हो जाएगा।
डीएम ने यह सवाल बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक बैठक में पिछले साल की तुलना में करीब 13 हजार नामांकन कम होने पर किया। उन्होंने नाराजगी भी जताई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार से डीएम ने पूछा कि आधार कार्ड बनने में क्या दिक्कत आ रही है। अमर उजाला ने हाल ही में खबर प्रकाशित की थी कि जेवर को छोड़कर किसी भी ब्लॉक संसाधन केंद्र में छात्रों के आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं जिससे करीब पांच हजार छात्र योजना से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने बीएसए को आधार की मशीनों को सही कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही अन्य विभागों की ओर से क्या क्या सहयोग किया जा रहा है। इसकी भी जानकारी अधिकारियों से ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के छात्रों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैंं। उसने एक भी छात्र वंचित नहीं होना चाहिए।