फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: साईकृपा के बच्चों के साथ मनाई दिवाली, वहीं लोक मंच ने भी मनाया दीपावली मिलन समारोह

Thu, 05 Nov 2026 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में प्रतीक फाउंडेशन आकार की ओर से साईकृपा में दिवाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।शाम चार से पांच बजे तक चले  पेंटिंग, मनोरंजक खेल और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन
बच्चों के साथ मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में प्रतीक फाउंडेशन आकार की ओर से साईकृपा में दिवाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।शाम चार से पांच बजे तक चले  पेंटिंग, मनोरंजक खेल और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने अपने हाथों से दीयों को सजाया और रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को आकार दिया। इस दौरान बच्चों को दिवाली के उपहार भी दिए गए। प्रतीक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक तिवारी ने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हर संस्थान का कर्तव्य है। फाउंडेशन के माध्यम से लगातार ऐसी पहल की जा रही हैं, जिनसे जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां लाई जा सकें।

विज्ञापन


वहीं नोएडा लोक मंच की ओर से भी नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15 में दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। काफी वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित इस समारोह में सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ खुशियां साझा कीं। समारोह में महासचिव महेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष विभा बंसल, एग्जीक्यूटिव जनरल सेक्रेटरी विनीत गर्ग और मुख्य अतिथि शिक्षा समिति की सचिव लीका सक्सेना मौजूद रहीं। अस्वस्थता के बावजूद लीका सक्सेना के पहुंचने पर सदस्यों ने उनका स्वागत किया। लाइब्रेरी के सभी सहकर्मियों को मिठाई और उपहार दिए गए। इसके बाद टीम ने संस्कार अध्ययन केंद्र, अंतिम निवास एवं दवा बैंक का दौरा कर मिठाइयां बांटीं। सेक्टर-15 स्थित ज्ञानश्री स्कूल के करीब 200 बच्चों के बीच भी मिठाइयों का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें