फोटा
नोएडा (संवाद)। एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जिसका जश्न नोएडा तक देखने को मिला। कई सोसाइटियों में मुकाबले के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई। हर चौके-छक्के के साथ तालियों और नारों से माहौल गूंजता रहा। सेक्टर-73 में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके अलावा भी कई सोसाइटियों में जीत का जश्न मनाया गया। लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कई जगह लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर जीत की खुशी मनाई। लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते रहे।