मनियर कस्बा में जर्जर सड़क पर मोमबती जलाकर विरोध करते कस्बावासी।संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े मरीज।
मनियर। नगर पंचायत में सड़क निर्माण के लिए सोमवार की शाम युवा संगठन के अध्यक्ष गोपालजी के नेतृत्व में नौजवानों ने टूटी सड़क पर ही दीपावली मनाई। सड़क किनारे कैंडिल जलाकर प्रशासन से मरम्मत की मांग की।
कस्बा के वार्ड 11 व 14 को जोड़ने वाले इस सड़क के बारे में युवा नेता गोपाल ने बताया कि चार महीने पहले नाला निर्माण के लिए सड़क को उखाड़ कर बीच में नाला बना दिया गया। उसके बाद क्षतिग्रस्त सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण न सिर्फ मोहल्लेवासियों को बल्कि राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छठ पर्व नजदीक है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण व्रतधारी महिलाओं को घाट आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए दीपावली के दिन नौजवानों के साथ दीप जलाकर इस टूटी सड़क को दीपों से सजाकर रोशन किया गया। जिम्मेदारों को सड़क की हालत पर नजर आ सके। शीघ्रातिशीघ्र सड़क का निर्माण हो सके। इस संबंध में ईओ मनियर संदीप सिंह ने बताया कि पैसा आने पर जल्द ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। संवाद