दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि ऊंचा अमीरपुर गांव में रंजीत परिवार के साथ रहते हैं । 27 सितंबर की शाम को वह अपने घर पर थे। तभी गांव के ही केशव उर्फ गोलू , अनुज , शिवम, सुजल जबरन घर में घुस गए और लाठी डंडों से रंजीत पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बचाव में आई उनकी पत्नी व माता के साथ भी मारपीट की गई। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया। उपचार कराने के बाद घायल ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।