फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में आने-जाने वाले इलाकों में आज लागू रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के चलते कई इलाकों में सुबह सात बजे डायवर्जन लागू रहेगा, जो कार्यक्रम समाप्त होने तक रहेगा।

- कानपुर मार्ग / आलमबाग / पारा की तरफ से आने वाले वाहन बाराबिरवा चौराहा से गीतापल्ली मोड़, बंगलाबाजार चौराहा, कांशीराम स्मारक स्थल की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें बौद्ध विहार (बदनाम लडडू) मार्ग या आलमबाग चौराहा, टेढ़ी पुलिया या पिकेडली तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


- बंगलाबाजार पुल चौराहा से गीतापल्ली मोड़, कांशीराम स्मारक स्थल, पकरी पुल चौराहा, बाराबिरवा चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें बंगला बाजार पुल पारकर बौद्ध विहार मार्ग या बंगला बाजार पुलिस चौकी तिराहा, किला चौराहा या जेल हाउस चौराहा, फतेहअली तालाब तिराहा होते हुए जाना होगा।

- चारबाग / केकेसी की तरफ से आने वाले वाहन कुंवर जगदीश चौराहा से जेल हाउस चौराहा, बंगला बाजार चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें फतेहअली तालाब, आलमबाग, छप्पन चौराहा, करियप्पा चौराहे की तरफ जाना होगा।

- गोमती नगर / हजरतगंज से अमौसी एयरपोर्ट, कानपुर रोड की तरफ जाने वाले वाहन करियप्पा चौराहे से कुंवर जगदीश चौराहा, जेल हाउस चौराहा, कांशीराम स्मारक स्थल की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें तेलीबाग चौराहा, उतरेठिया चौराहा, शहीद पथ की ओर भेजा जाएगा।

- फतेह अली तालाब चौराहा से जेल हाउस चौराहा, बंगला बाजार चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन आलमबाग टेढ़ी पुलिया या कुंवर जगदीश चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन


- रायबरेली मार्ग से आने वाले वाहन तेलीबाग पुल चौराहा से बंगला बाजार पुल चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें तेलीबाग बाजार, सुभानीखेड़ा चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें