फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ यात्रा के लिए आज से 25 जुलाई तक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
रात 10 बजे लागू होगी व्यवस्था, भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के मार्ग में बदलाव होगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कांवड़ यात्रा के लिए डायवर्जन प्लान शुक्रवार रात 10 बजे से 25 जुलाई तक लागू होगा। विभिन्न दिशाओं से नोएडा की सीमा में प्रवेश कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ आदि की तरफ जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। चिल्ला रेड लाइट से ओखला पक्षी विहार जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।



डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि जिले की सीमाओं से जुड़ने वाले राज्यों व जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर और ओखला बैराज के रास्ते नोएडा व गाजियाबाद होकर जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इससे आगे वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। इसी तरह से दिल्ली से डीएनडी फ्लाईओवर के रास्ते नोएडा-गाजियाबाद होकर गंतव्य की ओर जाने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी एक मार्ग पर बने एलिवेटेड रोड से गाजियाबाद होकर जाने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह से एनआईबी चौकी, मॉडल टाउन, चिल्ला बॉर्डर से गुजरने वाले वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। सिकंदराबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ से दादरी एनएच 91 के रास्ते दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन चालकों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें