फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परी चौक से अल्फा बेल्ट की ओर डायवर्जन बना सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- पूरे क्षेत्र में बनी रहती है जाम की स्थिति, वाहन चालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार परी चौक पर ट्रैफिक डायवर्जन से रोजाना हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को कासना की तरफ जाने से रोककर अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट की ओर मोड़ा जाता है। इससे पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है। चारों गोल चक्कर जाम रहते है।
परी चौक पर यह डायवर्जन व्यवस्था हर रोज सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक रहती है। इस दौरान परी चौक से होकर गुजरने वाले अधिकांश वाहन अल्फा-कॉमशियल बेल्ट की ओर मोड़े जाते हैं। इसके कारण अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट, सिटी पार्क गोल चक्कर पर ट्रैफिक का अत्याधिक दबाव देखने को मिल रहा है। इनके अलावा भी डेल्टा-1 लेबर चौक गोल चक्कर, रियान गोल चक्कर, पी-3 गोल चक्कर समेत प्रमुख स्थानों पर सायं के समय ट्रैफिक के दबाव के चलते जाम लग जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम के समय तो हालत और भी बदतर हो जाती है। कई बार जाम में 10 से 15 मिनट तक फंसे रहने के बाद ही वाहन आगे बढ़ पाते हैं। कुछ मामलों में जाम देर रात तक बना रहता है, जिससे आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी होती है। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह डायवर्जन व्यवस्था ट्रैफिक को संतुलित करने और परी चौक पर भार कम करने के लिए लागू की गई है। परी चौक ग्रेटर नोएडा का सबसे व्यस्त चौराहा है। जहां नोएडा, दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहन मिलते हैं। एक साइड को बंद करके वाहनों को निकाला जाता है।
विज्ञापन


लोगों में नाराजगीः
स्थानीय निवासियों, व्यापारी संगठनों और नियमित यात्रियों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त विकल्प और प्लानिंग के ऐसा डायवर्जन लागू करने से लोगों को परेशानी होती है। कई अन्य स्थानों के लोग परेशान रहते है। शिवानंद मिश्रा का कहना है कि वह हर रोज नोएडा से ग्रेटर नोएडा अपने दफ्तर जाते है। सुबह 9 बजे के बाद परी चौक पार करना मुश्किल रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें