फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तर पर खेलेंगी जिले की कबड्डी खिलाड़ी तन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की कबड्डी खिलाड़ी तन्नू, गाजीपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर परिवार व जिले में खुशी की लहर हैं। खिलाड़ी ने जिला स्तरीय ट्रायल में भी बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन




प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि गाजीपुर के गोराबाजार स्थित जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 से 8 दिसंबर तक जूनियर महिला वर्ग में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए सोमवार मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले की खिलाड़ी तन्नू ने प्रदर्शन किया। उसकी के आधार पर उसका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गौतमबुद्ध, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत व हापुड़ की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर, कोच जितेंद्र नागर, खेल कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक, कुश्ती कोच अंजू मलिक ने खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें