फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निसबड में जिले का पहला थिएटर कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-टेस्ट और साक्षात्कार के बाद 20 प्रतिभागियों का चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) ने कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की पहल पर जिले का पहला थिएटर कोर्स शुरू किया है। टेस्ट और साक्षात्कार के बाद 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिनमें युवा, कामकाजी लोग, गृहिणी, रिटायर्ड अधिकारी और एक कपल भी शामिल हैं। शहर में पहली बार शुरू हुए इस कोर्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।



इसमें दो महीने का वीकेंड आधारित ट्रेनिंग प्रोग्राम और दो हफ्ते का पेड ट्रेनिंग मॉड्यूल शामिल होगा। कोर्स में एक्टिंग गेम्स, स्क्रिप्ट रीडिंग, मोनोलॉग और स्टोरी टेलिंग सेशन, लाइव स्टेज शो, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, रोजाना रिफ्रेशमेंट और सरकार द्वारा जारी सर्टिफिकेट शामिल रहेगा। खास बात यह है कि इस कोर्स से कोई सीए जुड़ा है, तो कोई 65 वर्षीय रिटायर्ड ऑफिसर, वहीं शादी के 17 साल बाद एक प्रोफेसर अपनी पत्नी के साथ थिएटर सीखने पहुंचे हैं। 38 वर्षीय हाउसवाइफ की भागीदारी भी इस कोर्स की विविधता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उद्घाटन के बाद प्रतिभागियों को थिएटर की दुनिया से जुड़ी एक छोटी प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कोर्स सभी आयु वर्ग के लिए है। - निधि ठाकुर, थिएटर प्रोग्राम डायरेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें