फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला व पुरुष वर्ग में जिला वॉलीबाल ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर सीनियर महिला व पुरुष वर्ग में प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि शुक्रवार को नोएडा के भंगेल स्थित नोएडा एजुकेशनल अकादमी मेंं महिला व पुरुष वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला वर्ग में 4 अक्तूबर और पुरुष वर्ग में 7 अक्तूबर को होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल स्टेडियम के प्रशिक्षक ज्योति नागर व शीलांकुर की देखरेख में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें