फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आज से होंगे जिला ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ी 22 से 28 जुलाई तक गलगोटिया विश्वविद्यालय में होने वाली प्रदेश प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

नोएडा। आगामी 24वीं यूथ उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर अंडर-17 बालक एवं बालिका टीम के चयन ट्रायल 11 और 12 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल का आयोजन सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के निर्देशन में होगा। खिलाड़ियों को शाम चार बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दिलीप सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को बालिका वर्ग और 12 जुलाई को बालक वर्ग के ट्रायल होंगे। ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को नगर निगम का मूल जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा हाईस्कूल की मूल अंकतालिका (यदि उत्तीर्ण हों) साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज नहीं होने पर चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 22 से 28 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित 24वीं यूथ उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजकों ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें