फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले की टीम अव्वल
विज्ञापन

36 खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 14 रजत व पांच कांस्य पदक हासिल किए

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के 36 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 स्वर्ण समेत 45 पदक हासिल किए। जिले की टीम ने ओवरऑल विजेता ट्रॉफी हासिल की।


शारीरिक शिक्षा महासंघ भारत की ओर से नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 19 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। इसमें बालक व बालिका वर्ग में विभिन्न कैटेगरी में गौतमबुद्ध नगर के 36 खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 14 रजत व पांच कांस्य पदक हासिल किए और ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। सभी विजेता खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा एक स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में संचालित अकादमी में विजय झा की देखरेख में बैडमिंटन के गुर सीखते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच विजय झा ने बताया कि प्रतियोगिता में रेयांश झा, अंशु, प्रबल, रुही भाटी, युवराज भाटी, अन्वी ने दो-दो स्वर्ण पदक और वागस, अवनी उपाध्याय, देवांश, अभिलक्ष्य, कुंज यादव, अन्या अग्रवाल, खुश्ती, सौम्या, नवशिका, प्रियांशु ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किए। पार्थ व पूर्वांश ने एक स्वर्ण व एक रजत, अक्षिता बंसल ने दो स्वर्ण व एक रजत, वसु भाटी ने स्वर्ण व एक कांस्य प्राप्त किए। अस्थिता, देवांश, चिराग, पलक, वर्धांत, आलिया, लावण्य, सावनी, तपस्या, दक्ष, प्रतीक ने एक-एक कांस्य पदक और नैतिक, आयुष्मान, सुहानी, ध्रुव, उत्कर्ष ने एक-एक कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें