फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीनियर राज्य नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 खिलाड़ियों को मिली जगह, गाजियाबाद में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। 26वीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) के लिए गौतमबुद्ध नगर की पुरुष नेटबॉल टीम का चयन किया गया है। जिला नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रिया ने बताया कि प्रतियोगिता 18 से 19 जुलाई तक गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अर्जुन, सन्नी, हम्मद, सनी, विशाल राघव, अमन, सिद्धार्थ, दीपांशु, वीरेश, अभिषेक, विशाल और नाजिल शामिल हैं। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें