फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ब्लैक स्पॉट की कार्ययोजना न देने पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों शहरों में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। नोएडा में हुई बैठक में नियमित शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कार्ययोजना उपलब्ध नहीं कराने पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट के लिए विस्तृत कार्ययोजना तत्काल प्रस्तुत की जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण ने ई-डीएआर पोर्टल की स्थिति, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े और चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई विभागों ने तय समय में कार्ययोजना उपलब्ध नहीं कराई है। इससे नाराज जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं ग्रेटर नोएडा में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें