नोएडा (संवाद)। नोएडा स्टेडियम में रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन दो व तीन मई को किया जाएगा। इस चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है और अंतिम तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसमें अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। इसका आयोजन जिला ओलंपिक संगठन गौतम बुद्ध नगर कर रहा है। स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व टी-शर्ट दिया जाएगा।