संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के 25 खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित अंतर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दस स्वर्ण समेत 27 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में 119 अंक हासिल कर टीम ओवरऑल विजेता रही। इसमें दिल्ली एनसीआर से कई स्कूलों से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दिल्ली के चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को बालक व बालिका वर्ग में अंतर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले से अक्षत सिंह, दिलजीत, प्रथम, आरुष, आर्यन, शशांक, अनिरुद्र, दक्षित आयुष सिंह, रुहानिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं, आदिव, फहम, निष्कर्ष, आरव, हार्दिक, कैशा, यशस्वी, काव्या ने रजत पदक और अविराज, अमायरा, सौमिल, तनिश, त्रिन्मया, स्वस्ति, ऋत्विक ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में संचालित अकादमी में कोच विवेक वैद की देखरेख में रोलर स्केटिंग के गुर सीखते हैं।
कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम ने 119 अंक के साथ पहला स्थान, 109 अक से वैशाली ने दूसरा स्थान और नोएडा के रामाज्ञा स्कूल ने 80 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।