नोएडा (संवाद)। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार कांस्य पदक अपने नाम किए। 28 से 31 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अंडर-21 किग्रा भार वर्ग में श्रेयश रावत, अंडर-25 किग्रा भार वर्ग में सनाव्या सिंह, अंडर-29 किग्रा भार वर्ग में विधि द्विवेदी और अंडर-35 किग्रा भार वर्ग में संविका सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं अर्पिता गिरी, ऋषभ चौहान, विधि द्विवेदी, संविका सिंह, श्रेयश रावत व सनाव्य सिंह ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।