दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी पर खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बेचते हुए अवैध वेंडर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इटावा के राहतपुरा गांव निवासी अंशु बिना किसी वैध प्रमाण-पत्र के रेलवे स्टेशन दादरी पर सामग्री बेच रहा था। जब प्लेटफार्म एक पर खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बेचते हुए पहुंचा तो जांच के दौरान आरपीएफ ने उससे वैध प्रमाण-पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा सका। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।