फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 12 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला खो-खो टीम और बालक व बालिका वर्ग में एथलीटों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की महिला खो-खो टीम और बालक व बालिका वर्ग में एथलीटों ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण समेत 12 पदक हासिल किए। इसमें कई राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एचसीएल फाउंडेशन की ओर से चेन्नई स्थित शिव नादर विश्वविद्यालय चेंगलपट्टू में 4 से 6 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले की महिला खो-खो टीम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स स्पर्धा में बालिका वर्ग में रुचिका भाटी ने 300 मीटर और रिले दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। राधिका ने 800 मीटर में स्वर्ण पदक व भावना भाटी ने रजत पदक, मनीषा भाटी ने 100 मीटर में रजत व लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में मनीष भाटी ने रिले दौड़ और अनमोल ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में यश शर्मा, तुषार ने ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया। मनीषा भाटी, रुचिका भाटी, सानिया, चंचल, राधिका आदि भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता के खिलाड़ी हैं। अन्य विजेता पाली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के खिलाड़ी हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्पोर्ट्स प्रशिक्षक रोहित भाटी ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें