नोएडा (संवाद)। पहली मई से जिला ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। रविवार को जिला ओलंपिक संघ गौतमबुद्ध नगर की ओर की आयोजित बैठक में इस पर सहमति बनी। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के कराटे हॉल में हुई बैठक में जिले के विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान प्रतियोगिता की रूपरेखा, खेलों की संख्या और आयोजन स्थलों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार करीब 20 से अधिक खेलों को जिला ओलंपिक गेम्स में शामिल करने की योजना है। कुछ प्रतियोगिताएं स्कूलों के खेल मैदानों में आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रमुख मुकाबले नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खेल परिसरों में कराए जाएंगे। संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि जिला ओलंपिक खेलों के माध्यम से जिले के हर कोने तक खेलों की लहर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए लगातार खेल संघों से संपर्क किया जा रहा है।
बैठक में जिला हॉकी संघ सचिव मंजीत सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ के प्रवेश कुमार, जिला कराटे संघ अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव कमल थापा, जिला ताइक्वांडो संघ सचिव सुमित चक्रवर्ती, जिला योगासन संघ सचिव अमर चौहान, जिला रोलर स्केटिंग संघ सचिव पारुल वर्मा और जिला जिम्नास्टिक संघ सचिव राजीव श्रीवास्तव, जिला फुटबाल संघ सचिव वाजिद अली, जिला नानचाकू संघ सचिव उमेश यती, जिला ओलंपिक के उपाध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।