फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर: सीजेपी प्रदर्शन में शामिल छात्र को जिलाधिकारी ने जारी नहीं किया नोटिस, जानें मामला

Wed, 09 Sep 2026 04:14 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

जीबीयू छात्र को नोटिस जारी होने के मामले में गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने इन अफवाहों का खंडन किया है। मामला सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने वाले जीबीयू के छात्र से जुड़ा है।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने वाले जीबीयू के छात्र अक्षय त्रिपाठी को नोटिस जारी होने के मामले में गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी को निशाना बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी डीएम ने छात्र को नोटिस जारी कर दिया। जबकि पुलिस और प्रशासन ने इन अफवाह का खंडन किया है और कहा है कि पुलिस कमिश्नरेट के मजिस्ट्रेट तृतीय गौतमबुद्ध नगर की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। जो वापस ले लिया गया है। जिलाधिकारी की तरफ से यह नोटिस जारी नहीं किया गया। 

विज्ञापन


प्रयागराज निवासी अक्षत त्रिपाठी को कार्यपालक कार्यालय मजिस्ट्रेट की तरफ से एक नोटिस जारी हुआ था। आरोप लगाया था कि वो सीजेपी के धरने में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों को उकसा रहे थे। उनके बीच सरकार विरोधी भ्रामक बातें फैला रहा था। शिकायत थाना ईकोटेक-1 में तैनात उप निरीक्षक शिवा पांडेय ने अपनी आख्या के माध्यम से दर्ज कराई थी।

प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक-1 गौतमबुद्धनगर द्वारा आगे अग्रसारित किया गया। मजिस्ट्रेट तृतीय गौतमबुद्ध नगर की तरफ से छात्र को 5 लाख के मुचलका का नोटिस जारी किया गया। विवाद के बाद पुलिस ने नोटिस वापस ले लिया और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर नोटिस को जिलाधिकारी मेधा रूपम का बताकर अफवाह फैलाई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करार दिया है। मामला बढ़ने और डीएम के नाम से अफवाह फैलाने के बाद प्रशासन को आगे आना पड़ा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश उनकी तरफ से जारी नहीं किया गया है।

वहीं पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि मजिस्ट्रेट तृतीय गौतमबुद्ध नगर की तरफ से त्रुटिपूर्ण नोटिस जारी किया गया। जो वापस ले लिया गया है। डीएम ने यह आदेश जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें