फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 13 नवंबर को होगा जनपद स्तरीय युवा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सिरसा गांव स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में 13 नवंबर को जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस एक दिवसीय उत्सव में 15 से 29 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। इसमें पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एसवाई डबास ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकसित भारत यंग लीडर (वीबीवाईएलडी)-2027 के तहत उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और युवा कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, समूह नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन शामिल हैं। प्रतिभागियों की आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें